डायबिटिक फुटवियर
मधुमेह पीड़ितोँ के लिए विशेष जूते का उपयोग करना अत्यंत ज़रूरी है। अधिक रक्त शर्करा स्तर के कारण पैरों में नसों को नुकसान पहुँच सकता है, जिससे संवेदनशीलता घट जाती है और घाव लगने का खतरा बढ़ जाता है। ये विशेष जूते उत्कृष्ट फिटिंग प्रदान करते हैं, पैर को रक्षा करते हैं और अनावश्यक घर्षण से बचाते हैं